भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,चांदो 25 सितंबर 2025। जिला बलरामपुर के थाना चांदों पुलिस ने महिला से जबरन गलत काम करने वाले आरोपी को बड़ी तेजी से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
मामला थाना चांदों क्षेत्र के ग्राम मागाजी का है, जहां पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने में पहुंचकर लिखित आवेदन दिया कि 16 जुलाई 2025 की रात करीब 9 से 10:30 बजे के बीच जब उसका पति घर से बाहर काम पर था, उसी दौरान गांव का ही आरोपी राजेश खैरवार ने उसे जबरन पकड़कर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ गलत काम किया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना चांदों में अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 64(1), 351(3) BNS दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की तलाश शुरू की और महज कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर उसे उसके घर से दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जिसके बाद 25 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के रिमांड पर पेश किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और टीम के कार्य की सराहना की।














