भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,राजपुर 05 अक्टूबर 2025/ जिला बलरामपुर के थाना राजपुर पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को मौके से धर दबोचा। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजपुर के नेतृत्व में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार 4 बजे थाना प्रभारी राजपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भदार (जुड़ियान) में कुछ लोग रुपए पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापा मारा।
पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने बृजेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, मुख्तार अली, राहुल गुप्ता, दीपक गुप्ता और अर्जुन सिंह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
मौके से 52 पत्ती ताश और ₹4480 नकद बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 225/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
थाना राजपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के जुआरियों में भय और हड़कंप का माहौल है।













