भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/सामरी 15 अक्टूबर 2025: जिला बलरामपुर के थाना सामरीपाठ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के संगीन मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
थाना सामरीपाठ में दर्ज अपराध क्रमांक 71/2025 धारा 137(2), 65(1), 96, 54 गा.न्या.सं. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत आरोपी रवि लोहरा पिता कुंवर लोहरा (उम्र 18 वर्ष 5 माह), निवासी – पहाड़कापू थाना नेतरहाट जिला लातेहार, झारखंड को पुलिस ने पकड़ लिया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के परिजनों ने 25 अगस्त 2025 को अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट थाना सामरी में दर्ज कराई थी। लड़की कम्प्यूटर कोचिंग के लिए घर से मेन रोड सामरी के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जांच के दौरान पता चला कि लड़की मोबाइल पर रवि नामक युवक से बात करती थी, कुछ महिने पहले सामरी क्षेत्र मे राज मिस्त्री के काम से आया था जो झारखंड का रहने वाला है।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रवि लोहरा ने प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को सामरी चौक से मोटरसाइकिल पर बैठाकर महुआडांड़ ले गया वहा से बस के द्वारा जिला-लोहरदगा झारखंड लेकर किराये के मकान मे रहने लगा, किराए के मकान में रखकर लगातार कई दिनों तक शारीरिक शोषण (बलात्कार) किया गया,फिर पीडि़ता को अपने गांव ले गया।
पीड़िता को 14 सितंबर 2025 को ग्राम कापू, थाना नेतरहाट, जिला लातेहार (झारखंड) से बरामद किया गया। पूछताछ में उसने आरोपी की करतूतों का खुलासा किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने फरार आरोपी रवि लोहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
इस कार्रवाई में आर. 184 आदित्य कुजुर, आर. 848 अजय कुमार, आर. 311 दीपक ओहदार, आर. 959 नन्दकेश्वर पैकरा एवं महिला आर. 881 रेशमा कुजुर का सराहनीय योगदान रहा।














