राजागंज में युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला,परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया आरोप
इटावा: भरथना क्षेत्र के राजागंज में शनिवार की देर शाम एक विवाहित युवक घर के कमरे में फांसी फंदे पर लटका मिला मृतक की पहचान शिवम शर्मा 28 के रूप में हुई है जिसके दो बच्चे हैं | परिजनों ने प्रेमिका पर आरोप लगाया की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर शिवम ने फांसी लगा ली घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

परिजनों ने मृतक की प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रेमिका सैफई मेडिकल में नर्स की पढ़ाई कर रही है पिछले 3 सालों से शिवम के संपर्क में थी वह उसे दबाव बनाकर पैसे कि मांग करती थी | मृतक की पत्नी शालू शर्मा परिजन के साथ इलाज के लिए इटावा गई हुई थी परिजनों की गैर मौजूदगी में प्रेमी के घर पहुंची थी प्रेमिका पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को लिया हिरासत में

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया भरथना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामलाआत्महत्या का लग रहा है लेकिन परिजनों के आरोपों की जांच गंभीरता से की जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कि कार्रवाई की जायेगी |














