दीपावली की खुशियां मातम में बदली — पटाखा फटने से 12 वर्षीय प्रशांत की उंगली क्षतिग्रस्त

इटावा जनपद के महेवा ब्लॉक के ग्राम निवाड़ी में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।
पटाखा जलाते समय 12 वर्षीय प्रशांत पुत्र गोपी सिंह की उंगली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात प्रशांत अपने साथियों के साथ पटाखे जला रहा था, तभी एक पटाखा अचानक हाथ में फट गया जिससे उसकी उंगली गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के हादसे हर साल सामने आते हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पटाखों की बिक्री और सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
✨ दीपावली की रोशनी में सावधानी भी ज़रूरी है — एक लापरवाही, जीवनभर का दर्द बन सकती है।













