भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, कुसमी 24 अक्टूबर 2025/ सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा कुसमी विकासखंड के मंडी प्रांगण में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत जयंती अवसर पर किसान सम्मेलन में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनि निकुंज, जनपद उपाध्यक्ष आशोक सोनी, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल, पार्षद पारस पाल, नसरुल्लाह अंसारी, केदार गुप्ता, उमेश्वर ओझा, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारीगण तथा किसान भाई-बहन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने सभी को छत्तीसगढ़ रजत जयंती एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा किसानों के योगदान की सराहना की।













