भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 26 नवबंर 2025/ नगर पंचायत कुसमी में सर्व समाज समिति कुसमी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने की। बैठक में जन्मजय सिंह ने नगर के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर चिंता जताते हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा।
उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई प्रशासनिक बैठक में बॉक्साइट परिवहन के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। हिंडाल्को कंपनी द्वारा इस नियम का पालन तो किया जा रहा है, लेकिन सेरंगदाग बालाजी माइंस द्वारा प्रतिबंधित समय में भी बॉक्साइट परिवहन जारी है, जो नियमों का उल्लंघन है। समिति ने मांग रखी कि कंपनी पर नियमानुसार रोक लगाई जाए और परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए।

इसके साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा गया कि साप्ताहिक बाजार (शनिवार) को नगर में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में हाईवा, ट्रक, ट्रैक्टर जैसे भारी वाहनों (स्कुल,यात्री बसों को छोड़कर) का प्रवेश सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करते हुए सर्व समाज समिति कुसमी ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। निर्णय अनुसार सर्व समिति के सदस्यो ने एसडीएम कुसमी को ज्ञापन सौंपकर मांगों को जल्द प्रभावी रूप देने की अपील की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत, पार्षद वाहिद अली, पार्षद शकील अंसारी, समाजसेवी एम.डी. शमीम, पुर्व जनपंद उपाध्यक्ष जन्मजय सिह, पुर्व पार्षद अरुण गुप्ता, पुर्व पार्षद जावेद रहमानी, पुर्व पार्षद ललित निकुंज, व्यापारी संघ राजेश्वर गुप्ता, रमेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, जहरुल अंसारी, जरीफ अंसारी, मोदस्सीर एराकी, असलम आजाद खान, नसरुल्लाह अंसारी, उमेश्वर ओझा, शिवनन्दन गुप्ता, मनोज सिंह, अरमान मलिक और परवीन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।













