भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,29 नवबंर 2025/आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ मे घोषित 41 जिलाध्यक्षों की सूची में बलरामपुर जिले से हरिहर यादव को जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हरिहर यादव लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे वाड्रफनगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। संगठनात्मक कौशल, जनसंपर्क और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ के कारण कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जिले की कमान सौंपी है।
हरिहर यादव को छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के करीबी नेताओं में भी गिना जाता है। उनकी नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि—
“आपके अनुभवी नेतृत्व में जिला कांग्रेस निश्चित रूप से और अधिक संगठित होकर जनता की आवाज को सशक्त रूप से उठाएगी तथा न्याय और विकास के लिए निरंतर संघर्ष करेगी।”
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले में कांग्रेस संगठन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।














