रामताल परिसर में अवैध कटान की शिकायत पर लखना रेंजर की टीम की कार्रवाई तेज

इटावा, गुरुवार (4 दिसंबर)।
अहेरीपुर कस्बे स्थित रामताल परिसर में हरे पेड़ों की अवैध कटान की शिकायत पर लखना वन रेंज की टीम ने मौके पर पहुँचकर गहन जांच की। रेंजर प्रदीप जी एवं डिप्टी रेंजर भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ स्थल निरीक्षण हेतु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता अरविंद जी, तथा पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश वर्मा से विस्तृत जानकारी ली। मौके पर मौजूद पत्रकारों से भी पूरे प्रकरण पर बातचीत की गई।
रेंजर प्रदीप जी ने कहा कि शिकायत अत्यंत गंभीर है, और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जांच के दौरान उनका प्रकृति प्रेम भी साफ नजर आया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को एक-एक पौधा भेंट कर उसे रोपित करने का आग्रह किया। विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और कार्य के प्रति समर्पण के कारण रेंजर प्रदीप जी विभाग के साथ-साथ जनता में भी सकारात्मक छवि रखते हैं। कठिन परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने की उनकी शैली सराहनीय बताई जाती है।
मौके पर वन उपनिरीक्षक शुभम गौतम, राजीव यादव, संजय सेंगर, राकेश राठौड़, आशुतोष बाजपेई, रिंकू शाक्य, सहित क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे।













