भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी 05 दिसबंर 2025। विकासखंड कुसमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदगुरी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय लरिमा में आयोजित सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में बुधवार को क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

स्कूली छात्र–छात्राओं ने पारंपरिक संस्कृति गीतों के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से सम्मानित कर बच्चों ने मंच तक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि साइकिल सिर्फ साधन नहीं, बल्कि शिक्षा तक पहुँच का मार्ग और आत्मनिर्भरता का पहला कदम है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, कुसमी मंडल महामंत्री कृष्ण मुरारी सोनी, राजेश्वर गुप्ता, केदार गुप्ता, राकेश भारती, मेराजुल अंसारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।














