ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसा, दरोगा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल भर्ती उपचार जारी

इटावा : चकरनगर थाने में तैनात दरोगा बृजेश कुमार सिंह गौर आज सुबह ड्यूटी पर जाते समय एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दरोगा बृजेश कुमार सिंह सुबह के समय बाइक से ही ड्यूटी पर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में उनके शरीर के कई स्थानों पर गहरे घाव और चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, और चिकित्सक उपचार में जुटे हुए हैं पुलिस प्रशासन ने मामले की जानकारी स्वीकार करते हुए घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। दरोगा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिवार और सहकर्मी इस समय चिंतित हैं।












