इटावा में तेज रफ्तार कार सीधे मकान में घुसी, दो युवक घायल, कार उल्टी दीवार से अटकी

इटावा : सैफई हवाई पट्टी रोड स्थित उझियानी गांव में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार पलट गई और चारों पहियों के बल उल्टी होकर मकान की दीवार में अटक गई। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए दो सवार मामूली घायल
दुर्घटनाके समय कार में दो युवक सवार थे, जो हादसे में मामूली रूप से घायल हुए। ग्रामीणों की सहायता से दोनों को तुरंत सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। हादसे के बाद कई देर तक उनकी हालत की जानकारी जुटाने के लिए भीड़ जमा रही मकान मालिक भी रह गए दंग मकान मालिक ने बताया कि जोरदार टक्कर से घर के बाहर तेज धमाका हुआ। जब वे बाहर निकलकर देखने आए तो समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। उन्होंने कहा कि कार उल्टी खड़ी होकर घर के बाहर थी घटनाकी सूचना पर सैफई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर ग्रामीणों की मदद से यातायात सुचारू कराया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा प्रतीत होता है स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
रविवार सुबह लोग घटनास्थल पर पहुंचेतो कार की हालत देखकर हैरान रह गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर रात के समय कई वाहन बहुत तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने वाहन मालिक और सवारों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।












