पैसे वापसी की मांग पर परिवारिक सदस्यों ने की मारपीट
इटावा : सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले इरशाद पुत्र उस्मान, निवासी मामा मील ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इकरार उर्फ शनि, शानू, होना दामाद नाजिम पुत्र सिराज आदि ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उनसे 20,000 रुपये लिए। जब लगभग 11 महीने बाद उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उनके बहनोई, भांजे और बहनोई के भांजे इकरार उर्फ लल्ला ने फिर से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें शरीर पर गंभीर अंदरूनी व कहरी चोटें आई हैं, जिनका दावा है कि उनके पास चिकित्सीय प्रमाण उपलब्ध हैं पीड़ित इरशाद का कहना है कि उन्हें पहले धन के लिए प्रताड़ित किया गया और फिर धन वापसी की मांग करने पर जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा। वह न्याय की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
इस घटना की सूचना पुलिस को दी है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है














