अवैध शस्त्र तस्करी करने वाले दो शातिर अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार
इटावा: जनपद में पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध हथियार कारतूस शास्त्र निर्माण के उपकरण और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है 13 14 दिसंबर 2025 की रात थाना बकेवर पुलिस एसओजी और सर्विलंस टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत इकनौर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि इकनौर तिराहे से आगे जंगल में कुछ अपराधी अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे है सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त सज्जन सिंह के बाएं पैर और अभिषेक के दाएं पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। इस दौरान एक अन्य अभियुक्त मुकेश कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान 14 अवैध तमंचा 315 बोर, अर्धनिर्मित हथियार, पिस्टल, रिवाल्वर, विभिन्न बोर के कारतूस, मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल और बड़ी संख्या में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे इटावा और आसपास के जनपदों में अवैध हथियारों की तस्करी करते थे। इस मामले में थाना बकेवर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से ही दर्ज है पुलिस टीम के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने पुलिस टीम को ₹25000 का पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया है














