भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 15 दिसबंर 2025। सर्व समाज समिति कुसमी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हाजी मोबिन जी ने की बैठक में समाज के सर्वांगीण उत्थान, विकास और आपसी भाईचारे को मजबूत करने को लेकर गहन एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठ, सम्मानित एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने-अपने विचार और रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे बैठक सकारात्मक निष्कर्षों तक पहुँची।

बैठक का अहम फैसला:
सर्व समाज समिति की बैठक अब प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। बैठक की पूर्व सूचना ग्रुप एवं व्हाट्सएप के माध्यम से दी जाएगी,समिति ने सर्व समाज के सभी बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर समाजहित में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि कुसमी में सामाजिक एकता और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।














