इटावा सरकारी कार्यालय में भीषण आग नहर विभाग के दस्तावेज़ राख फायर ब्रिगेड ने नियंत्रित किया आग

इटावा : सिविल लाइन क्षेत्र स्थित प्रखंड निचली गंग नहर कार्यालय में सोमवार को भीषण आग लगने से सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों की जांच सिविल लाइन थाना द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से कार्यालय का बड़ा हिस्सा और अहम फाइलें नष्ट हो गई हैं, जिससे विभागीय कामकाज को भारी नुकसान पहुँचने की आशंका है।
आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फायर विभाग और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं।












