अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इटावा के अखिलेश कुमार को मिली जिम्मेदारी

इटावा। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद द्वारा इटावा जनपद के अखिलेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद के मानद अध्यक्ष श्री नित्यानंद शर्मा की संस्तुति पर उन्हें परिषद की विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मानित सदस्य मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्ति परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए विधिवत प्रस्ताव एवं अनुमोदन के उपरांत की गई है। परिषद ने आशा व्यक्त की है कि अखिलेश कुमार के जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हित में संचालित कार्यक्रमों को गति प्राप्त होगी।
परिषद की ओर से अखिलेश कुमार को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई दी गई है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई है। यह पत्र परिषद के नई दिल्ली स्थित कार्यालय से कार्यालय सचिव अशोक कुमार सिंधु द्वारा जारी किया गया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक इटावा को भी सूचनार्थ प्रतिलिपि भेजी गई है।












