भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 17 दिसबंर 2025/ छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा को नई मजबूती मिली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मो. मखमूर इकबाल की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में कुसमी निवासी मो. शमीम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बलरामपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मो. शमीम के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा पदाधिकारियों सहित सामरी क्षेत्र एवं पूरे जिले के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मो. शमीम ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी मो. शमीम को यह जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताई और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मो. शमीम ने भाजपा संगठन एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का मीडिया के माध्यम से आभार व्यक्त किया है।













