श्री सांई बाबा की पालकी पदयात्रा निकाली गई
भरथना: कस्बा के बिधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बाल रूप हनुमान छोला मंदिर परिसर में पालकी पदयात्रा निकाली गई |आपको बताते चलें गुरुवार को 21वें साॅंई वार्षिकोत्सव के अवसर पर छोला मंदिर परिसर में श्री साॅंई बाबा की पालकी पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई | जिसमें सैकड़ों सांई भक्त महिला पुरूष बच्चे पालकी पदयात्रा में शामिल हुए और मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे में भक्तों ने पूड़ी सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर साॅंई बाबा के जयकारे लगाए |

21वें साॅंई वार्षिकोत्सव, पालकी पदयात्रा
इस दौरान समिति अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, मंदिर प्रबंधक राजू चौहान, राजेश चौहान,सांई मित्र मंडल अभिनव दुबे छोटू सहित अन्य समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे













