नववर्ष पर मुस्लिम युवक ने छोला मंदिर में शिवलिंग कि पूजा कर दिया एकता का संदेश
भरथना: नववर्ष के अवसर पर भरथना विधूना रोड़ स्थित छोला मंदिर शंकर भोले नाथ शिवलिंग पर समाजसेवी आबिद खान फल वाले ने श्रद्धा के साथ फूलों की माला अर्पित की, वस्त्र उड़ाकर मिष्ठान का भोग लगाया। इस अवसर पर उन्होंने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

पूजन कार्यक्रम में राजेश चौहान, आशीष चौधरी, गुलशन गुप्ता, नरेंद्र पोरवाल सहित अन्य लोगों ने मिलकर भोले बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की। सभी ने भगवान शिव से जनकल्याण की कामना करते हुए यह प्रार्थना की कि नया वर्ष सभी के लिए सुख-समृद्धि और मंगलमय लेकर आए।पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।














