भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 6 जनवरी 2026/ विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत सेमरा स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारीगण, जिले व मंडल स्तर के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके कुशल नेतृत्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।














