इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में गंभीर लापरवाही सामने आई है। हार्ट मरीजों के लिए उपयोग होने वाले एट्रोपिन और एड्रोप्रो जैसे जीवनरक्षक इंजेक्शन एक्सपायर पाए गए।
मामला तब उजागर हुआ जब एक वृद्ध महिला के इलाज के दौरान इंजेक्शन की एक्सपायरी डेट समाप्त मिली। मीडिया के सामने पोल खुलते ही स्टाफ ने आनन-फानन में दवाओं का स्टॉक हटाया।

सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने मामले की जांच के आदेश देते हुए संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।















