भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 10 जनवरी 2026।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। जिले में अब तक 49 धान उपार्जन समितियों के माध्यम से किसानों से कुल 16 लाख 01 हजार 338 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 2 लाख 99 हजार 440 क्विंटल धान का उठाव राइस मिलरों द्वारा मीलिंग हेतु किया जा चुका है।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों में उल्लेखनीय मात्रा में खरीदी हुई है। प्रमुख रूप से कामेश्वरनगर में 66,620.40 क्विंटल, राजपुर में 65,461.20 क्विंटल, जमड़ी में 64,593.60 क्विंटल, महाराजगंज में 52,927.20 क्विंटल, बलरामपुर में 51,382.80 क्विंटल तथा चांदों में 51,045.60 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई है।

इसी प्रकार कुसमी में 31,691.20, तातापानी में 31,152, रामानुजगंज में 32,272.40, रघुनाथनगर में 31,601.20, रनहत में 32,469.20, विजयनगर में 44,813.20, वाड्रफनगर में 26,880.80, बरतीकला में 41,622.40, बरियों में 41,060.80, रामनगर में 42,186, भंवरमाल में 49,264.80, वीरेन्द्रनगर में 45,921.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान पर सख्ती बरती जा रही है मीलरों द्वारा समय पर उठाव सुनिश्चित कराया जा रहा है। धान खरीदी अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।














