भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 10 जनवरी 2026/ थाना कुसमी पुलिस ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना कुसमी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कर्राडांड निवासी अनिकेत तिर्की वर्ष 2020 से उसे शादी का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा बाद में आरोपी ने पीड़िता से संबंध तोड़ते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 05/2026 के तहत धारा 64(2)(m), 69 बीएनएस में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अनिकेत तिर्की को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया थाना कुसमी पुलिस ने आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।














