• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

कड़ाके की सर्दी में अहेरीपुर अंधेरे में, दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर—250 घर बेहाल

Abhishek singh संवाददाता लखना by Abhishek singh संवाददाता लखना
January 17, 2026
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

समाचार:
अहेरीपुर कस्बे में हनुमानगढ़ी के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर बीते दो दिनों से फुंका पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग की नींद अब तक नहीं खुली। कड़ाके की सर्दी के बीच करीब 200 से 250 घरों में बिजली पूरी तरह गुल है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
सर्द रातों में न हीटर चल पा रहा है, न पानी गर्म हो पा रहा है और न ही मोबाइल चार्ज। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। अंधेरे और ठंड के बीच लोगों को रात काटना भारी पड़ रहा है। क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासी रामकिशोर ने आक्रोश जताते हुए कहा कि “दो दिन से न फोन चार्ज हो रहा है, न पानी भर पा रहे हैं। सर्दी में लोग भगवान भरोसे छोड़ दिए गए हैं।”
वहीं शिव कुमार राजावत ने कहा कि “बिजली न होने से हालात बद से बदतर हो गए हैं। सर्दी, मच्छर और अंधेरा—तीनों ने लोगों की कमर तोड़ दी है।”
जब इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो चुका है और शिकायत दर्ज करा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज या कल तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि दो दिन बीत जाने के बाद भी समाधान न होने से लोगों में भारी रोष है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि योगी सरकार में भी अगर सर्दी के मौसम में दो-दो दिन तक बिजली न मिले, तो यह बेहद चिंताजनक है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो वे मजबूर होकर आंदोलन करने पर विवश होंगे।

Previous Post

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Next Post

महेवा ब्लॉक के ग्राम अहेरीपुर के आसपास के क्षेत्रों में तुषार से फसलों को भारी नुकसान

Abhishek singh संवाददाता लखना

Abhishek singh संवाददाता लखना

Next Post

महेवा ब्लॉक के ग्राम अहेरीपुर के आसपास के क्षेत्रों में तुषार से फसलों को भारी नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो में छात्रों के बीच मारपीट से हड़कंप, एक छात्र रात में विद्यालय से निकला

जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो में छात्रों के बीच मारपीट से हड़कंप, एक छात्र रात में विद्यालय से निकला

September 23, 2026
बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

September 22, 2026
खेलने निकला छह वर्षीय अंश लापता, 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव

खेलने निकला छह वर्षीय अंश लापता, 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव

September 21, 2026
इटावा में गृह क्लेश के बाद युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

इटावा में गृह क्लेश के बाद युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

September 21, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7