गरौठा में ईदगाह और मस्जिदों में गूंजी नमाज़ अमन-चैन की दुआ
सैकड़ों लोगों ने अदा की नमाज़ एक दुसरे के गले मिलकर एवं मिठाई खिलाकर भाईचारे का दिया संदेश
गरौठा झासी
आज तहसील गरौठा के कस्वा गरौठा में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह होते ही कस्वा गरौठा के ईदगाह मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने साफ-सुथरे कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और नमाज़ अदा की
ईदगाह में नमाज़ के बाद अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे हर तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिला

ईद के मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे मौके पर SDM गरौठा एवं C O गरौठा के साथ गरौठा कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ रहे एवं कस्वा गरौठा के सभ्रांत नागरिक भी रहे *झांसी से सुगर सिंह यादव की रिपोर्ट*














