इटावा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण
जिला जज, डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इटावा। जिले में प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला जज रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जेल परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों की बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। साथ ही जेल में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी, पुलिस विभाग के कर्मचारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे, ताकि जेल की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें और किसी प्रकार की लापरवाही न हो।














