आर्य समाज मंदिर भरथना का वार्षिक चुनाव संपन्न, सत्यभान आर्य बने प्रधान
भरथना: आर्य समाज मंदिर, भरथना का वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र आर्य ने की। चुनाव में सत्यभान आर्य (राजा) को प्रधान, मोहन आर्य को मंत्री तथा सतेन्द्र आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नन्दकिशोर आर्य (नन्दी) एवं रामलखन आर्य को उपप्रधान, राजेश आर्य एवं ऋषभ आर्य को उपमंत्री तथा अनुराग आर्य को सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी में अनिल आर्य को पुस्तकालय अध्यक्ष, अजय आर्य को निरीक्षक, सुधीर आर्य को उपनिरीक्षक, वैभव आर्य को मीडिया प्रभारी तथा नवीन आर्य को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

संस्था के संरक्षक मंडल में स्वामी प्रभुवेश जी, देवेन्द्र भंसाली आर्य, भगवान दास आर्य, ओमप्रकाश आर्य, मूलचंद्र आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, अनिल आर्य, अरुण आर्य, अजय आर्य, सीता देवी आर्या, राजकुमारी आर्या एवं निर्मला आर्या को शामिल किया गया। बैठक में उषा आर्या, आरती आर्या, लक्ष्य आर्य सहित आर्य समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।












