
करंट लगने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
महेवा। विकासखंड महेवा के ग्राम टड़वा इस्माइलपुर में शुक्रवार को करंट लगने से 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्राम टड़वा इस्माइलपुर निवासी सर्वेश दोहरे की 19 वर्षीय पुत्री कुमारी वैष्णवी की विद्युत करंट की चपेट में आने से हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। युवती के असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।










