भरथना बाबा बर्फानी दर्शन के लिये जत्था रवाना हुआ
भरथना: बाबा बर्फानी के दर्शन को 22 सदस्यीय जत्था रवाना हुआ। भरथना पालिका अध्यक्ष व थाना प्रभारी ने सभी भोले भक्तों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
भूखें को भोजन प्यासे को पानी, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी

कस्बा के विभिन्न मुहल्ले निवासी सुशील पोरवाल नानू बाबा, मनोज राठौर, शिवकुमार, अखिलेश कुमारी, नंद किशोर, दीपक बजाज, भोले पोरवाल, राजीव त्रिपाठी, नंदू सविता, सौरभ दुबे, कमलेश कुमार, शशी चौबे, रोजी त्रिपाठी सहित 22 सदस्यीय जत्था अमरनाथ स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये रवाना होने से पहले पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने सभी का माल्यापर्ण कर व महिलाओ को पुष्प गुच्छ भेंट कर पटका पहना बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना किया। भोले के भक्त सुशील पोरवाल नानू बाबा व मनोज राठौर ने बताया कि वह 13वा बाबा के दर्शन के लिए जा रहे है। वह इटावा से ऊधमपुर एक्सप्रेस से जम्मू पहुंचेगे। वहां से कटरा के बाद पहलगांव पहुंचा जायेगा। जहां से हम सभी पैदल बाबा बर्फानी दर्शन के लिये रवाना होगे। सारी तैयारियां पूर्ण है और सभी बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकुशल वापस लौटेंगे।














