पंजाब के पटियाला से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे। पुल का हिस्सा टूटते ही दोनों ट्रक भी क्षतिग्रस्त पुल पर लटक गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
इस हादसे ने पुल निर्माण की गुणवत्ता और उसकी मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस पुल का निर्माण साल 2016 में NHAI की ओर से कराया गया था। बताया गया था कि पुल की मियाद करीब 100 साल होगी, लेकिन महज 10 साल पूरे होने से पहले ही पुल टूट गया।
आखिर इतनी कम अवधि में पुल कैसे टूट गया? निर्माण में कोई तकनीकी खामी थी या रखरखाव में लापरवाही हुई? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएं.गे।














