कहते हैं कि संतों का स्वभाव बेहद शांत और सौम्य होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इस धारणा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में संत के वेश में दिखाई दे रहा एक व्यक्ति एक महिला के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद लोग लगातार उसे महिला को छोड़ने के लिए समझाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह व्यक्ति महिला को छोड़ने को तैयार नहीं होता।
इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। चाहे वह संत हो या आम नागरिक, किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है।













