• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा पर बिलाईगढ़ में दिया गया प्रशिक्षण

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
May 26, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ शंकर नगर रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा पर विकासखंड बिलाईगढ़ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ डाइट के अकादमिक सदस्य के के साहू एवं बीआरसीसी नेतराम रात्रे द्वारा 23 मार्च 2022 को किया गया ।प्रशिक्षण में विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयक तथा प्रत्येक संकुल के एक शिक्षक बीआरजी के रूप में उपस्थित हुए। बीआरजी(विकासखंड स्रोत समूह प्रशिक्षक) अपने संकुल के समस्त शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे ।
राज्य स्रोत समूह प्रशिक्षक पूनम सिंह साहू एवं पार्वती वैष्णव द्वारा मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना में भारत और छत्तीसगढ़ में होने वाली विपदा व आपदा उसकी अवधारणाएं , विद्यालय में शाला आपदा प्रबंधन समिति का निर्माण व उसका क्रियान्वयन के तरीके आपातकालीन स्थिति मे रेस्क्यु के प्रकार एवं विभिन्न विधियां ,विद्यालय की संरचनात्मक व गैर संरचनात्मक ढांचा ,रिस्क , हजार्ड को रोकने के उपायों का प्रायोगिक प्रदर्शन, प्राथमिक चिकित्सा में पट्टी बांधना, स्ट्रेचर, तथा सर्प बिच्छू ,मधुमक्खी कुत्ते आदि के काटने तथा बालिकाओं के समस्याओं में अपनाई जाने वाली सावधानियों को बताया गया।
इसी तारतम्य में आग के प्रकार ,अग्निशामक यंत्र के उपयोग का प्रायोगिक प्रदर्शन ,सीपीआर ,कृत्रिम श्वसन, घायल व्यक्ति की प्राथमिक चिकित्सा व उसको अस्पताल तक पहुंचाने का मॉक ड्रिल एवं प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया ।पुलिस विभाग से थाना प्रभारी विंटन साहू द्वारा साइबर क्राइम ,वर्तमान में हो रही धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में डाइट के कार्मिक सदस्य के के साहू एवं वीआरसीसी नेतराम रात्रे द्वारा शाला परिसर में सुरक्षा के महत्व व व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को संकुल में सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु मार्ग प्रशस्त किए ।प्रशिक्षणार्थियों में रूकमण सिंह सरदार, चंद्र प्रकाश जायसवाल, कमलेश्वर चंद्रा, शशि भूषण चंद्रा आदि ने प्रशिक्षण से लाभ व उनसे संबंधित अपना अनुभव शेयर किए।

*आत्माराम पटेल ब्यूरो बलौदा बाजार भारत टीवी*

Previous Post

पांच दिवसीय भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का समापन

Next Post

सोनगरा में धान के बदले अन्य फसल लेने हेतु शिविर का हुआ आयोजन

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

सोनगरा में धान के बदले अन्य फसल लेने हेतु शिविर का हुआ आयोजन

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

भव्य कलश यात्रा के साथ निवाड़ी कला में सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ निवाड़ी कला। कस्बे में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली कलश यात्रा पांडरी वाले बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर बैंड-बाजों के साथ गांव के प्रमुख मंदिरों से होते हुए कथा पंडाल पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। कथा स्थल पर आचार्य मनोज अवस्थी ने प्रथम दिवस की श्रीराम कथा का रसपान कराया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस संगीतमय श्रीराम कथा में प्रतिदिन भक्तों को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग सुनाए जाएंगे

June 29, 2026
इटावा पुलिस की बड़ी सफलता: 14 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा,

इटावा पुलिस की बड़ी सफलता: 14 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा,

June 28, 2026
इटावा में नकली बाजरा बीज का बड़ा खेल बेनकाब

इटावा में नकली बाजरा बीज का बड़ा खेल बेनकाब

June 27, 2026

निवाड़ी कला के सोनू गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बनाया इटावा का जिला उपाध्यक्ष

June 27, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7