• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

दर्शनार्थियों को मिल रहा श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
August 29, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
दर्शनार्थियों को मिल रहा श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

10 सितम्बर को स्पेशल ट्रेन प्रस्थान करेगी अयोध्या धाम

आवेदन कर करें श्री रामलला के दर्शन

बलरामपुर :  CM श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम का दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत तीर्थयात्रियों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा राज्य के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से इसे लागू किया गया है। जिसके तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अब तक तीन चरणों में 484 श्रद्धालुओं को श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।

चयनित हितग्राहियों को योजना अन्तर्गत कराया जा रहा अयोध्या धाम दर्शन

योजना अन्तर्गत अयोध्या धाम जाने की निर्धारित तिथियों में हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। आगामी चौथे चरण में चयनित हितग्राहियों को श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। चौथे चरण में 10 सितंबर 2024 को स्पेशल ट्रेन अम्बिकापुर से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

रामलला के दर्शन करने के लिए ऐसे करें आवेदन

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय पंचायत के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में इस योजना हेतु आवेदन किया जा सकता है। जिसमें 25 प्रतिशत हितग्राही शहरी एवं 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र के होंगे। प्रत्येक स्थान की यात्रा हेतु प्राप्त आवेदनों में से उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। यदि निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो लॉटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे के 25 प्रतिशत यात्रियों की प्रतिक्षा सूची भी बनाई जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ आवेदक को अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो तथा एक पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिसने अकेले यात्रा हेतु आवेदन किया है अपने साथ एक सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी। यात्रा के पूर्व प्रत्येक हितग्राहियों का मेडिकल टेस्ट भी कराई जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा चयनित हितग्राहियों के लिए दर्शन योजना अंतर्गत संभावित तिथियों को परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ज्ञात हो कि जिले में श्री रामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। जिला स्तरीय समिति श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ लेने वाले यात्रियों के सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करती है। गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों से चयनित हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Previous Post

रामानुजगंज पुलिस ने गांजा तस्करी में एक अन्तर्राजीय तस्कर को किया गिरफ्तार…

Next Post

जिला बलरामपुर में जब्त लावारिस वाहनों की नीलामी 17 सितंबर को..

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
जिला बलरामपुर में जब्त लावारिस वाहनों की नीलामी 17 सितंबर को..

जिला बलरामपुर में जब्त लावारिस वाहनों की नीलामी 17 सितंबर को..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
उत्तर प्रदेश के मथुरा में महिला बैंककर्मी की शिकायत से जुड़े मामले में समाजवादी पार्टी के नेता सैयद राजन अहमद रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में महिला बैंककर्मी की शिकायत से जुड़े मामले में समाजवादी पार्टी के नेता सैयद राजन अहमद रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

September 28, 2026
पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन

September 28, 2026
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद बढ़ गया है।

September 28, 2026
पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

September 28, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7