• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
May 31, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दी

पहुंचविहीन गांव के लिए बारिश प्रारंभ होने से पूर्व राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

सूरजपुर/ 31 मई 2022/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर समय अवधि में निराकरण करने निर्देश दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की एवं आगामी बरसात ऋतु में भारी वर्षा होने की स्थिति में बाढ़ से बचाव कार्य, वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने आगामी बारिश को देखते हुए अति प्रभावित स्थलों की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग को सर्वे कर बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दी। उन्होंने बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने, वर्षा मापी यंत्र, बाढ़ बचाव के लिए बोट, बोट की टेस्टिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया है एवं कंट्रोल रूम में 24 घंटा कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने पहुंच विहीन गांव को चिन्हांकित करने कहा जिससे बारिश के पूर्व राशन व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बेसिक मेडिसिन की उपलब्धता स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में करने कहा एवं पीएचई विभाग को बारिश से पूर्व हैंड पंप आदि में ब्लीचिंग एवं अन्य जरूरी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जल संसाधन विभाग को डैम खोलने से पूर्व नजदीकी गांव को समय में सूचित करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसी को बारिश से पूर्व सड़क सहित अन्य मरम्मत कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डीएफओ श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, श्री सागर सिंह, एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, डीएसपी नंदनी पैकरा, डिप्टी कलेक्टर वहीदूर्रहमान एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री आरा ने नगरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण हेतु स्थल चिन्हांकित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नगरी क्षेत्र में वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी कार्यवाही ग्राम सभा में पारित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से लगाने की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने आगामी दिनों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली तथा लक्ष्य के अनुरूप पौधे की व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागीय कार्यालयों में भी पौधारोपण की व्यवस्था करने के लिए डीएफओ को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए जहां छात्रावास की मांग की जा रही है आवश्यक व्यवस्था करने निर्देशित किया तथा अंग्रेजी शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने खाद्य विभाग से राशन कार्ड के संबंध में जानकारी ली तथा शेष बचे राशन कार्ड वितरण के कार्य को निराकृत करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को एनीमिया सहित अन्य रोगों के उपचार के लिए शिविर लगाने निर्देश दी तथा मुख्यमंत्री श्री धन्वंतरी स्वास्थ्य योजना के लिए दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

Previous Post

श्रीमती शहिदा खान को मिला अनुकम्पा नियुक्ति कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदाय की

Next Post

कल से प्रारंभ होगा नव-प्रेरणा कोचिंग सेंटर एवं सीखना सीखाना समर कैम्प के द्वितीय सत्र,सभी तैयारियां पूर्ण

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

कल से प्रारंभ होगा नव-प्रेरणा कोचिंग सेंटर एवं सीखना सीखाना समर कैम्प के द्वितीय सत्र,सभी तैयारियां पूर्ण

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7