• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

पस्ता: पहाड़ी कोरवा परिवारों के सपनों को मिला नया आशियाना: ‘‘

पस्ता: पहाड़ी कोरवा परिवारों के सपनों को मिला नया आशियाना: ‘‘प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना’’ से बदलाव की आंधी..

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
December 30, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
पस्ता: पहाड़ी कोरवा परिवारों के सपनों को मिला नया आशियाना: ‘‘
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर, 31 दिसम्बर 2024/

‘‘प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना’’ ने विशेष पिछड़ी जनजाति के पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में बदलाव की नई किरण जगाई है। इस योजना के तहत गरीब और पिछड़े परिवारों को पक्के मकान की सौगात मिल रही है, जो उनके जीवन स्तर में सुधार का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार की तत्परता ने इस योजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत पस्ता की निवासी श्रीमती कुंती पहाड़ी का अनुभव इस बदलाव का जीता-जागता उदाहरण है। पहले कच्चे घर में अपने परिवार के साथ जीवनयापन कर रही श्रीमती कुंती को अब पीएम जनमन योजना के तहत पक्का घर मिल चुका है। वह बताती हैं, “हमारे पास पहले कच्चा मकान था, जिसमें हमें बरसात और ठंड में परेशानियां होती थीं। अब पीएम जनमन योजना से हमें पक्का मकान मिला है और जीवन में सुरक्षा का अहसास हुआ है।”

इस योजना के तहत कुल 2 लाख रुपये की राशि मिली, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले। साथ ही, 90 दिन की मनरेगा से भी अतिरिक्त सहायता मिली। इस योजना के कारण न सिर्फ उनका घर बना, बल्कि उन्हें 5 डिसमिल जमीन का वन अधिकार पट्टा भी मिला।

कुंती के पति बाल कुमार बताते हैं, “हम सिर्फ मजदूरी करते हैं और हमारे पास आय का दूसरा कोई साधन नहीं था। मंहगाई के इस दौर में पक्का घर बनाना हमारे लिए सपना सा था, लेकिन इस योजना ने हमें वह सपना साकार करने का मौका दिया।”

यह केवल एक परिवार की कहानी नहीं है, बल्की जिले के कई पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आए बदलाव की कहानी है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए पक्के घर का सपना साकार किया है। अब इन परिवारों को बरसात, ठंड और छोटे जीव-जंतुओं के डर से मुक्ति मिल चुकी है।

कुंती पहाड़ी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, “इस योजना ने हमारे जैसे कई परिवारों के जीवन में खुशी की लहर दी है। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे ही अन्य परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।”

सरकार ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से पहाड़ी कोरवा परिवारों के उत्थान का संकल्प लिया है और उनका सपना अब हकीकत बन चुका है।

Previous Post

बलरामपुर: राशनकार्ड नवीनीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 बड़ी..

Next Post

बलरामपुर: पुलिस विभाग के तीन सम्मानित अधिकारी सेवा निवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित..

Team Bharat TV24x7

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

May 13, 2026
इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

May 13, 2026
बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

May 13, 2026
भरथना में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल आयोजित

भरथना में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल आयोजित

May 13, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7