आपको बताते चलें भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंदुआ पुल के पास शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे नोएडा से बिधूना जा रही प्राइवेट बस को रुकवाकर चालक परिचालक से हाथापाई कर बस में तोड़फोड़ करने से सवारियों में हड़कंप मच गया, बताया गया कि पत्थर मारकर चलती बस को रोककर हमलावरों ने लाठी डंडो व ईंट पत्थर से बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए, चालक समेत मौजूद स्टाफ से मारपीट कर भाग गए। बस के चालक रंजीत कुमार निवासी पुरवा धना थाना बिधूना जिला औरैया ने गाली गलौज व मारपीट कर बस के शीशे क्षतिग्रस्त करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लालू, शालू व भूरे निवासीगण झिदुआ थाना भरथना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि बस में तोड़फोड़ व मारपीट को लेकर चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, रुपए छीनने की घटना नही हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
पत्रकार : अतुल कुमार भरथना














