भारत tv 24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 18 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आवास की स्वीकृति के बाद अब सर्वे कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के नेतृत्व में यह सर्वे कार्य चल रहा है। इस सर्वे के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रगणक नियुक्त किए गए हैं जो पात्रता की जांच करेंगे।
इस सर्वे में खास बात यह है कि अब लोग सेल्फ सर्वे विकल्प के जरिए स्वयं भी अपना सर्वे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पीएमएवाईजी डॉट एनआईसी डॉट ईन वेबसाइट पर जाकर ऐप डाउनलोड करना होगा, जहां वे अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज कर फेस ऑथेंटिकेशन के बाद सवालों के उत्तर देकर सर्वे को अंतिम रूप दे सकते हैं।
सर्वे में कुछ नए प्रावधानों को जोड़ा गया है, जैसे 15,000 रुपये तक कमाई करने वाला परिवार, 2.5 एकड़ तक सिंचित भूमि, 5 एकड़ तक असिंचित भूमि और दोपहिया वाहन रखने वाले परिवार को भी पात्र माना जाएगा।
यह सर्वे कार्य पूरी तरह से नि:शुल्क है। किसी भी स्तर पर शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।














