भरथना (इटावा): ज्ञान स्थली अकादमी, भरथना में वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया। सामाजिक मुद्दों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने बड़ा संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीभगवान पोरवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में करुणा शंकर दुबे व रामपाल राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रसाद यादव ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर और उपप्रधानाचार्य नीतू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे अनु, तनु, आंचल, सृष्टि गौरी, तान्या, अनुष्का, तन्वी और दिव्यांशी ने प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने ‘छोटे छोटे सपने’ नामक एक प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें 20 छात्रों ने भाग लिया।
छात्रों ने “बरसो रे मेघा” गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा हरियाणवी नृत्य, आर्मी नृत्य, लावणी नृत्य और होली नृत्य ने दर्शकों का मनमोह लिया।
छात्रों ने “अंधेर नगरी चौपट राजा” नाटक का मंचन किया. इसमें यश, हर्ष, दीपांशी, रुद्र, हर्षित, पुनीत, कृष्णा, ऋषि, विश्वेश्वर, ईशान, हिमांशी, अंश, प्रतीक, विश्वास, राधिका, राज्योगी, इशू, तेजस, मयंक और तनिश ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त छात्रों ने इंग्लिश प्ले भी प्रस्तुत किया। अनु, तनु, काजल, वैष्णवी, कंचन, आस्था, आरव, हर्षित, अभिषेक, साहिल, युवराज, माधव, अर्पित और स्पर्श ने भगवान अभिनय प्रस्तुत किया।
मिष्टी, वैष्णवी, प्रियल, शौर्य, मान्या, अनुष्का, दीपांशी, तनु, भूमि, छवि, तान्या, अश्मि, गणेश, आयुष, रघुराज, अग्रिया और परी ने “फोन की लत” नाटक के माध्यम से मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों को दर्शाया।
शिव प्रसाद यादव, भगवान पोरवाल, रामपाल सिंह और करुणा शंकर दुबे ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। समारोह के अंत में, छात्रों को उनकी शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। नृत्य शिक्षिका डिंपल यादव और अन्य शिक्षक कर्मचारियों ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।













