खुले सैप्टिक टैंक में सांड गिरा जेसीबी मशीन से आधा घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल निकाला गया
bharattv24x7
भरथना: कस्बा के मोहल्ला सब्जी मंडी में स्थित लेखपाल आवास परिसर (पुरानी तहसील परिसर) में बना सैप्टिक टैंक में सोमवार की दोपहर छुट्टा सांड गिर पड़ा, सैप्टिक टैंक में सांड गिरने की सूचना पर पालिका कर्मियों की टीम मौके पर पहुची और जेसीबी मशीन की मदद से आधा घंटे की मशक्कत के बाद खुले टैंक में गिरे सांड को सकुशल बाहर निकाला गया।
मौके पर मौजूद सभासद प्रमेन्द्र यादव पम्मी ने बताया कि सैप्टिंक टैंक का ढक्कन पिछले कुछ दिनों से खुला था, जिसके कारण सांड टैंक में गिर गया। उन्होंने घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पालिका प्रशासन से सैप्टिंक टैंक का ढक्कन जल्द लगवाए जाने की मांग की।














