कस्बा में स्थित दान सहाय मंदिर से सोमवार की शाम महाशिवरात्रि पर्व पर पावन कांवर भरने को दो दर्जन शिवभक्तो का जत्था रवाना हुआ, श्रृंगिरामपुर जाने से पहले सभी कांवरियों को मंदिर पुजारी पं0 गोविंद दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई, इस दौरान मौजूद भक्तो द्वारा भगवान शंकर की जयघोष लगाये। बताया गया कि सभी शिवभक्त श्रृंगिरामपुर में कांवर भरकर वापस रमायन गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर आकर जलाभिषेक करेगे।
श्रृंगिरामपुर जाने वाले शिवभक्तों में संजय पोरवाल,संदीप पाल, रामू गुप्ता, ब्रजेश यादव, लिटिल गुप्ता,दीपू गुप्ता, गुड्डू,बंटी, रिंकू, पिंकू, बिपिन, कन्हैया रामू, दीपू, बासु,मनीष, अप्पू शर्मा आदि शामिल रहे।














