बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत सामग्री बांटी, मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने लिया हालातों का जायजा। 

समाचार विवरण:
भर्थना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चकरनगर विकास खंड के ग्राम भरेह, हरौली और गढ़ा कासदा में बाढ़ की विकराल स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी ने दौरा कर स्थिति का गहन निरीक्षण किया।
मंत्री जी ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण भी किया गया।
बाढ़ क्षेत्र के निरीक्षण के उपरांत मंत्री जी ने लखना स्थित प्रसिद्ध कालिका मैया मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और जनकल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह, लखना नगर अध्यक्ष गणेश पोरवाल, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू चौहान, राघवेंद्र राजावत, भूरे राजावत समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।













