इटावा में शौचालय घोटाले का आरोप, प्रधान पर ग्रामीणों का हमला
प्रधान रेखा देवी पर शौचालय के नाम पर 2000 रुपये वसूलने का आरोप
ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं में भेदभाव और कई घोटालों की शिकायत की
चुनाव में किए वादे भूले, अब जनता ने अगला चुनाव हराने का संकल्प लिया
इटावा जिले के ग्राम चांदनपुर में ग्राम प्रधान रेखा देवी पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान ने शौचालय योजना के नाम पर 2000 रुपये वसूले और कई सरकारी योजनाओं में भेदभाव किया। गाँव के विकास बाबू ने बताया कि रेखा देवी पर कई घोटालों की शिकायत जिला अधिकारी (DM) से की गई है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।
गाँव के लोग अब प्रधान के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और स्पष्ट कहा है कि “ऐसे घूसखोर प्रधान को हम दोबारा जीतने नहीं देंगे।”








