अमेठी से आनन्द त्रिवेदी की रिपोर्ट
अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के चिलौली में आज एक सड़क दुर्घटना में धीरपुर निवासी राजबहादुर तिवारी उर्फ प्रेमानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे साइकिल से जा रहे थे, तभी एक वाहन की टक्कर से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में Mahindra TUV300 गाड़ी (नंबर UP32KE1117) शामिल बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल मे भेजा गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।














