बिजली व्यवस्था बिगड़ी गुस्साये लोगों ने लगाया जाम
बिजली व्यवस्था चरमराई आम जनजीवन अस्तव्यस्त
भरधना। भीषण गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। दो दिनों से कस्बे में बिजली का आवाजाही से परेशान लोगों का सब्र मंगलबार रात टूट गया। जवाहर रोड पर लेगों ने एकत्रित होकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इस बीच वहानों की कतार लग गई। पुलिस ने एसडीओ से बात करके बिजली आपूर्ति शुरू कराई। तब जाकर लोग सड़क से हटे और यातायात सुचारु हो सका। कस्बे में लगातार दो से तीन घंटे की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इससे लोगों के इन्वर्टर भी बैठ गए मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सके
इससे नाराज लोग शनिवार को इटावा -भरथना मार्ग स्थित जवाहर रोड पर एकत्रित हो गए। रात करीब आठ बजे उन्होंने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया भरथना के जवाहर रोड पर जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। लेकिन लोग बिजली आपूर्ति सुचारू न होने तक हटने को तैयार नहीं थे। पर पुलिस अधिकारियों ने एसडीओ से फोन पर बात करके आपूर्ति शुरू कराई। इसके बाद लोग सड़कों से हटकर घर लौटे। एसएसआई जय सिंह ने बताया कि
लोगों ने गुस्से में जाम लगाया था। उन्हें सड़क से हटाकर यातायातको सुचारू करा दिया है। एसडीओ लव कुमार ने बताया कि गर्मी में अधिक लोड बढ़ गया है। इससे फाल्ट अधिक हो रहे हैं। इसलिए दिन में कई-कई बार आपूर्ति बाधित हो रही है।











