• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

B R B C A L के विशेष अभियान से चहकीं प्रशिक्षित चालीस ग्रामीण बालिकाएं

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
June 29, 2023
in Latest News, नॅशनल
0
B R B C A L के विशेष अभियान से चहकीं प्रशिक्षित चालीस ग्रामीण बालिकाएं
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

B R B C A L के विशेष अभियान से चहकीं प्रशिक्षित चालीस ग्रामीण बालिकाएं

रिपोर्ट – शांतनु कुमार सिंह

जिला – पटना

औरंगाबाद । सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से ग्रामीण इलाके की बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान सार्थक साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार की देर शाम नबीनगर में स्थापित भारतीय रेल बिजली कंपनी (बीआरबीसीएल) की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की 40 बालिकाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण तथा स्तरोन्नयन का कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक कदम उज्जवल कल की ओर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से 40 ग्रामीण बालिकाओं को योगा, कराटे, खेल, आधुनिक शिक्षा पद्धति, जीवन कौशल, चित्रकला, गीत- संगीत व नृत्य समेत कंप्यूटर एवं पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर आधारित जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष रूप से फोकस किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण के मुख्य उद्देश्य को लेकर आयोजित इस अभियान के माध्यम से बालिकाओं में छिपी हुई उन शक्तियों, गुणों तथा प्रतिभाओं को विकसित करने का प्रयास किया गया जिनको वो अपने जीवन में लाकर अपने विकास की ओर कदम बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि गत 1 जून से प्रारंभ किए गए इस 28 दिवसीय अभियान का आज समापन किया जा रहा है। इस दौरान बालिका सशक्तिकरण की झलक आसानी से देखी जा सकती है। खेल शिक्षा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक बालिकाओं का प्रदर्शन सराहनीय है। इस अवसर पर संगिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा कीर्ति प्रकाश ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण का यह पहला अभियान अपने उद्देश्यों में सफल रहा। अगले वर्ष इससे भी शानदार तरीके से बालिका सशक्तिकरण का अभियान चलाया जाएगा जिसमें बालिकाओं को कौशल विकास, सेल्फ डिफेंस, स्किल डेवलपमेंट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के दृष्टिकोण से विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। एनटीपीसी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रहा है। इसके तहत प्रभावित गांव में महिलाओं को सिलाई-कटाई, बुनाई, मधुमक्खी पालन, ब्यूटीशियन एवं अन्य प्रकार का रोजगार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर एनटीपीसी नबीनगर के मुख्य महाप्रबंधक बी वी नागेश्वर राव ने कहा कि हम न केवल बिजली उत्पादन कर राष्ट्र के विकास में अपना अप्रतिम योगदान दे रहे हैं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराकर और अन्य कई प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम के जरिए उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में स्वरा महिला संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी राव समेत बीआरबीसीएल और एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Previous Post

भैस निकालने नदी में घुसा युवक पानी मे डूबा गोताखोर की टीम खोजने में जुटी

Next Post

ईदगाह में और मोहल्ला सराय में ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा कर आपसी भाईचारा व् अमनो चैन की दुआ

संवाददाता, इमरान बेग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

अहेरीपुर चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

Vivi l’Emozione di Chicken Road: Un Gioco Strategico in Stile Crash

March 7, 2026

Метандриол Курс: основные аспекты и полезные советы

March 7, 2026

Experience the Thrill of IvyBet Casino and Sportsbook: A World of Endless Possibilities

March 7, 2026

Experience the Thrill of Lex Casino: Where Slots and Table Games Come Alive

March 7, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7