भारत tv24×7 न्यूज चैनल – सैफ अली
बलरामपुर, 19 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में 49 सहकारी समितियों के तहत 49 धान उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इस वर्ष धान बेचने के लिए 47,723 किसानों ने पंजीयन कराया है।
जिले में अब तक 15 समितियों में कुल 1557.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इनमें धान उपार्जन केंद्र कुसमी में 20 क्विंटल, जवाहरनगर में 26.40, कामेश्वरनगर में 266, चांदों में 32, जमड़ी में 20, तातापानी में 79.20, बरतीकला में 28.80, बलंगी में 12, बलरामपुर में 12, भंवरमाल में 388.80, महाराजगंज में 70.40, विजयनगर में 252, रघुनाथनगर में 40, विरेन्द्रनगर में 226.80 एवं सरना में 82.80 क्विंटल धान की खरीदी शामिल है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीदी केंद्रों पर साफ-सफाई, फेसिंग, विद्युत व जनरेटर व्यवस्था, कंप्यूटर सेट, बारदाना, आद्रता मापी यंत्र तथा तौल-बाट जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।














