भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 21 नवंबर 2025/ बालिकाओं में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और स्कूल तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, जरहाडीह में 61 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल वितरित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को सायकल सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो रही है।

इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा समिति अध्यक्ष बबली संबल, अन्य जनप्रतिनिधि, अभिभावक, प्राचार्य राजेन्द्र सिंह एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।














