भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 07 जनवरी 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आमजनों से प्राप्त शिकायत व समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।













