भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 07 जनवरी 2026/
जिला बलरामपुर में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अहम निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी निर्देशानुसार 07 एवं 08 जनवरी 2026 को कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी।

इसके साथ ही एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह व्यवस्था 08 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगी।
प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।














